News Details

Sr. No. Image Title Discription Date
1- NEWS राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, प्रयागराज में फार्माकोविजिलेंस ज

राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, प्रयागराज में फार्माकोविजिलेंस जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

प्रयागराज, 17 जुलाई 2026। निदेशक, होम्योपैथी, उत्तर प्रदेश डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, प्रयागराज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आज होम्योपैथिक फार्मेसी विभाग द्वारा फार्माकोविजिलेंस जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन होम्योपैथिक फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि इसका संचालन एवं समन्वय डॉ. देवेश कुमार देवांशु, सहायक आचार्य, होम्योपैथिक फार्मेसी विभाग द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य होम्योपैथिक औषधियों के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग, प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रियाओं (Adverse Drug Reactions – ADRs) की पहचान, उनकी समयबद्ध रिपोर्टिंग तथा भारत में संचालित फार्माकोविजिलेंस कार्यक्रम के प्रति विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों में जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को ADR रिपोर्टिंग की प्रक्रिया, रिपोर्टिंग प्रपत्र, औषधि सुरक्षा तथा रोगी हित में फार्माकोविजिलेंस की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने रोगी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों से प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रियाओं की नियमित एवं वैज्ञानिक रिपोर्टिंग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों, विभागाध्यक्षों, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों (PGTs), छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अंत में होम्योपैथिक फार्मेसी विभाग की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी संकाय सदस्यों, PGTs, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। विभाग ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे औषधि सुरक्षा एवं रोगी हितों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

17-Jul-2026
2- NEWS एक पेड़ माँ के नाम – वृक्षारोपण महायज्ञ 2026

राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, प्रयागराज में "एक पेड़ माँ के नाम – वृक्षारोपण महायज्ञ 2026" के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, चिकित्सक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अपनी माताओं के सम्मान में एक-एक पौधा लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया।

12-Jul-2026
3- NEWS राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय योग

राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, प्रयागराज में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, चिकित्सक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कर शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उपस्थित वक्ताओं ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम "योग फॉर हेल्दी एजिंग (Yoga for Healthy Ageing)" के अनुरूप, कार्यक्रम में स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास के महत्व पर विशेष बल दिया गया।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों को नियमित योग करने तथा योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, निरोग एवं सकारात्मक समाज के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।

21-Jun-2026
4- NEWS हाह्नेमैन मेमोरियल शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में प्राचार्य प्रो. डॉ. अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में "हाह्नेमैन मेमोरियल प्लेज" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, चिकित्सक, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने होम्योपैथी की शुद्धता, नैतिकता, सेवा भावना एवं वैज्ञानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ग्रहण की।

प्राचार्य प्रो. डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में होम्योपैथी के मूल सिद्धांतों, मानवीय सेवा, व्यावसायिक नैतिकता एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी प्रतिभागियों ने होम्योपैथी के गौरवशाली सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया

02-Jul-2026
5- NEWS राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में नवनियुक्त प्राचार्य का भव्य स्वागत

राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में नवनियुक्त प्राचार्य का भव्य स्वागत

राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण करने पर प्रो. डॉ. अनिल कुमार मिश्रा जी का महाविद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सभी ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर प्रो. डॉ. अनिल कुमार मिश्रा जी का स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। अपने संबोधन में प्रो. डॉ. मिश्रा ने महाविद्यालय के शैक्षणिक, चिकित्सीय एवं प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ एवं उत्कृष्ट बनाने के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने महाविद्यालय की प्रगति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सौहार्द एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

02-Jul-2026
6- NEWS Annual Sports Week 2026 Award Function

वार्षिक खेलकूद 2026 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 13 मई 2026 को किया जाएगा 

12-May-2026
7- NEWS रंगोली प्रतियोगिता

रंगोली प्रतियोगिता के साथ हुआ “आगाज़ 2025” खेलकूद पुरस्कार समारोह का शुभारंभ
राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में आयोजित “आगाज़ 2025” खेलकूद कार्यक्रम के पुरस्कार समारोह से पूर्व कॉलेज परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक एवं रंग-बिरंगी रंगोलियों के माध्यम से अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. हेमलता की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. अनिल मिश्रा, प्रोफेसर नूतन शर्मा, डॉ. सोनी गुप्ता एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मेराज अहमद अंसारी भी उपस्थित रहे।
प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. हेमलता ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के अंदर रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना को विकसित करती हैं।
कॉलेज प्रशासन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेल भावना से प्रेरित विषयों पर सुंदर रंगोलियां बनाईं, जिन्हें उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य खेलकूद गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करना रहा।

12-May-2026
8- NEWS Dr Bhimrao Ambedkar Jayanti

राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी एवं संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के आदर्शों एवं विचारों पर चलने का संकल्प लिया तथा समाज में समानता, शिक्षा और न्याय के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. हेमलता ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके बताए मार्ग पर चलने एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।डॉ. एस. पी. रवि के जोशीले संबोधन ने पूरे ऑडिटोरियम में नई ऊर्जा भर दी। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने उपस्थित सभी लोगों को उत्साहित किया। प्रो. डॉ. रिंकू बिस्वास ने अपने वक्तव्य में कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक सशक्त एवं समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं।

17-Apr-2026
9- NEWS World Homeopathy Day 2026

राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज में विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके योगदान को याद किया गया।
कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. हेमलता ने अपने संबोधन में कहा कि होम्योपैथी एक सुरक्षित, प्रभावी एवं किफायती चिकित्सा पद्धति है। उन्होंने विद्यार्थियों को होम्योपैथी के सिद्धांतों को अपनाकर समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और होम्योपैथी के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

10-Apr-2026
10- NEWS होम्योपैथिक जागरूकता सप्ताह

होमियोपैथिक जागरूकता सप्ताह 

01-Apr-2026
11- NEWS होम्योपैथिक जागरूकता सप्ताह

होमियोपैथिक जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया 

01-Apr-2026
12- NEWS World Tuberculosis Day

विश्व क्षय (ट्यूबरक्लोसिस) दिवस पर Department of community medicine की तरफ़ से विशेष आयोजन जिसमे डॉ सुमित शर्मा (HOD) सहित कॉलेज के सभी छात्र छात्राए उपस्थित थे 

24-Mar-2026
13- NEWS "FRESHERISTA" 2026

MD BATCH 2025 Fresher Party

13-Mar-2026
14- NEWS NCH QCI द्वारा कॉलेज का निरीक्षण

NCH QCI द्वारा कॉलेज का निरीक्षण किया गया जिसमे कॉलेज के कॉलेज के सभी शिक्षक और स्टाफ उपस्थित थे 

05-Feb-2026
15- NEWS Community Medicine Department Seminar presented by Final year students

Community Medicine Department Seminar presented by Final year students

28-Jan-2026
16- NEWS Repertory Department Seminar presented by Final year students

Repertory Department Seminar presented by Final year students

28-Jan-2026
17- NEWS गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस के अवसर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम 

26-Jan-2026
18- NEWS बसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम

बसंत पंचमी के अवसर पर विशेष आयोजन 

23-Jan-2026
19- NEWS Sports week 2025

राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल प्रयागराज में आज दिनांक 26/11/2025 से खेल सप्ताह 2025 का शुभारंभ हो गया  । स्पोर्ट्स वीक 2025 का यह कार्यक्रम 26 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक चलेगा जिसमें क्रिकेट , खो  खो, बैडमिंटन, चेस, कैरम आदि खेल छात्र/छात्राओं द्वारा खेले जाएंगे इस अवसर पर कॉलेज से सभी सम्मानित शिक्षक उपस्थित थे । कॉलेज की प्राचार्य डॉ प्रोफेसर हेमलता के निर्देशन डॉ मेराज अहमद अंसारी , क्रीड़ा प्रभारी द्वारा आज से कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है

26-Nov-2025
20- NEWS White coat ceremony 2025

White coat ceremony 

19-Nov-2025
21- NEWS DANDIA PROGRAMME

DANDIA PROGRAMME

26-Sep-2025
22- NEWS UP AYUSH UG COUNSELLING 2025

AYUSH UG COUNSELLING UTTAR PRADESH

13-Nov-2025
23- NEWS उत्तर प्रदेश आयुष यू जी काउंसलिंग

उत्तर प्रदेश आयुष यू जी काउंसलिंग 2025 समय सारिणी 

09-Sep-2025
24- NEWS Fresher Party Batch 2024

Fresher Party Batch 2024

23-Aug-2025
25- NEWS विदाई कार्यक्रम

राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज प्रयागराज में 22/08/2025 को कॉलेज से सेवानिवृत हुए प्रोफेसर डॉ गोविंद स्वरूप और प्रोफेसर डा. सुभाष चंद्रा के लिए कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ हेमलता के प्रेरणा से विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम में एंकरिंग डॉ आनंद प्रताप सिंह के द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ गोबिंद स्वरूप और प्रोफेसर डॉ सुभाष चंद्रा ने अपने अनुभव को लोगो को बताया , कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर हेमलता ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया कॉलेज के प्रोफेसर डॉ अनिल मिश्रा , प्रोफेसर डॉ अशोक सिंह , प्रोफेसर डॉ अश्वनी दास , प्रोफेसर डॉ रिंकू विश्वास , प्रोफेसर डॉ सीमा गुप्ता साहू , प्रोफेसर डॉ अमृता राठौड़ , प्रोफेसर डॉ मनोहर लाल , डॉ वेद प्रकाश शर्मा , डॉ सत्य प्रकाश रवि ,डॉ   सरोज वर्मा , डॉ संजीव श्रीवास्तव , डॉ सोनी गुप्ता समेत सभी शिक्षकों ने स्वागत किया । प्रोफेसर डॉ अशोक सिंह ने प्रोफेसर डॉ सुभाष चंद्रा और प्रोफेसर डॉ गोविंद स्वरूप के जीवन पर प्रकाश डाला , प्रोफेसर डॉ रिंकू विश्वास और डॉ सत्य प्रकाश रवि ने कविताओं के माध्यम से बिदाई कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई अंत कार्यक्रम का समापन टोकन ऑफ थैंक्स डॉ मेराज अहमद अंसारी के द्वारा दिया गया

22-Aug-2025
26- NEWS स्वतंत्रता दिवस समारोह

स्वतंत्रता दिवस पर एलबीएस होम्योपैथिक कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण समारोह

प्रयागराज :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, प्रयागराज में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. हेमलता एवं मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. आनंद चतुर्वेदी (अध्यक्ष, राष्ट्रीय होम्योपैथिक आयोग) ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रो. डॉ. अश्वनी दास, प्रो. सुभाष चंद्र, डॉ. मेराज अहमद अंसारी, डॉ. सरोज वर्मा सहित कॉलेज के सभी शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. डॉ. हेमलता ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सपूतों को नमन करते हुए छात्रों से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

15-Aug-2025
27- NEWS सूचना

सूचना

11-Jul-2025
28- NEWS एक पेड़ मां के नाम

एक पेड़ मां के नाम 

09-Jul-2025
29- NEWS भारत सरकार से मिला योग संगम पत्र

योग संगम पत्र 

21-Jun-2025
30- NEWS विश्व योग दिवस 2025

माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष  श्री दयाशंकर मिश्र दयालु जी  एवं प्रमुख सचिव आयुष श्री रंजन कुमार जी की प्रेरणा से एवं निदेशक होम्योपैथिक ,उत्तर प्रदेश प्रोफेसर डॉ अरविन्द वर्मा सर के आदेश के अनुपालन में व प्राचार्य प्रो. डॉ. हेमलता के कुशल  निर्देशन में दिनांक 21.06.2025 को विश्व योग दिवस के अवसर पर राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के प्रांगढ़ में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न प्रकार के सुक्ष्म व्यायाम , वाई ब्रेक, सूर्यनमस्कार , अर्धवाक्रासन, चक्रासन , हलासन, वज्रासन, पदमासन, सिद्धासन, पश्चिमोत्सव आसन, मंडूकासन धनुरासन, सर्वांगासन, मत्स्यासन,अनुलोम विलोम, प्राणायाम, इत्यादि योगों का अभ्यास कराया गया है। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ हेमलता की सक्रिय सहभागिता एवं नेतृत्व में कॉलेज के सभी शिक्षक , छात्र छात्राएं एवं स्टाफ ने हिस्सा लेकर विश्व योग दिवस को सफल बनाया @ डॉ.मेराज अहमद अंसारी प्रवक्ता

21-Jun-2025
31- NEWS 11 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर योग सप्ताह

माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष *श्री दयाशंकर मिश्र दयालु जी* एवं प्रमुख सचिव आयुष श्री रंजन कुमार जी की प्रेरणा से एवं निदेशक होम्योपैथिक ,उत्तर प्रदेश *प्रोफेसर डॉ अरविन्द वर्मा सर* के आदेश के अनुपालन में व *प्राचार्य प्रो. डॉ. हेमलता के निर्देशन में दिनांक 17.06.2025 दिन बुधवार सुबह 6 :30 बजे से *राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज प्रयागराज * के प्रांगढ़ में आज योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न प्रकार योगों का अभ्यास कराया गया है।

18-Jun-2025
32- NEWS विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल फाफामऊ  प्रयागराज मे वृक्षारोपण कार्यक्रम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर प्रोफेसर हेमलता  ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्ष रोपण का कार्यक्रम को शुरुआत शुरुआत की । कार्यक्रम में कॉलेज को प्राचार्य प्रोफेसर डॉ हेमलता ने पौधे लगाए।
कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ हेमलता ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वृक्ष ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ जलवायु संतुलन और जैव विविधता को बनाए रखने में योगदान करते हैं।
इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ ए.के. सिंह , डॉ अमृता राठौर ,डॉ सीमा गुप्ता साहू, डॉ सुमित शर्मा डॉ मेराज अहमद अंसारी लेक्चरर, डा आनंद प्रताप सिंह , डॉ प्रतिभा सिंह , डॉ सरोज वर्मा एवं कॉलेज के सभी शिक्षक और स्टाफ उपस्थित थे

05-Jun-2025
33- NEWS विश्व पर्यावरण दिवस

34- NEWS विश्व पर्यावरण दिवस

35- NEWS माननीय आयुष मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र दयालु द्वारा स्थलीय निरीक्षण

फाफामऊ, प्रयागराज स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का माननीय आयुष मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र दयालु द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान शैक्षणिक गतिविधियों, बुनियादी सुविधाओं एवं छात्रों के हित में की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ हेमलता ने पुष्प गुच्छ देकर माननीय आयुष मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र दयालु जी स्वागत किया , कॉलेज के सभी  शिक्षक और कॉलेज के अन्य स्टाफ इस अवसर पर  मौजूद थे ।

03-Jun-2025
36- NEWS Yoga Day Preparation

Yoga Day Preparation 

20-May-2025
37- news Fresher Party MD batch 2024

Fresher Party MD batch 

24-Apr-2025
38- NEWS Fresher Party MD batch 2024

Fresher Party MD batch 2024

24-Apr-2025
39- NEWS नेशनल एथेलेटिक्स चैंपियन डॉ मेराज का हुआ स्वागत

44 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप मैसूर कर्नाटक में 10000 मीटर रन में डॉ मेराज अहमद अंसारी , प्रवक्ता, राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल शांतिपूरम फाफामऊ प्रयागराज ने कांस्य पदक (

25-Apr-2025
40- NEWS नेशनल एथेलेटिक्स चैंपियनशिप मैसूर में डॉ मेराज अहमद अंसारी ने जीता कांस्य पदक

44 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप मैसूर कर्नाटक में 10000 मीटर रन में डॉ मेराज अहमद अंसारी , प्रवक्ता, राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल शांतिपूरम फाफामऊ प्रयागराज ने कांस्य पदक (

23-Apr-2025
41- NEWS विश्व होम्योपैथी दिवस

राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल शांतिपूरम फाफामऊ प्रयागराज में विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें होम्योपैथी के जनक डा हैनीमैन के 270 वे जन्मदिन पर उनके होम्योपैथी के प्रति अमूल्य योगदान को याद किया गया कॉलेज के छात्र/ छात्राओं ने विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया । कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ हेमलता ने कार्यक्रम की शुरुआत होम्योपैथी के जनक डॉ हैनीमैन के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया 

10-Apr-2025
42- news विश्व होम्योपैथी दिवस

43- NEWS विश्व होम्योपैथी दिवस

44- NEWS सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ साल पूरे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय *श्री योगी आदित्यनाथ जी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष *श्री दयाशंकर मिश्र दयालु जी* एवं *प्रमुख सचिव आयुष श्री रंजन कुमार जी की प्रेरणा से एवं निदेशक होम्योपैथिक ,उत्तर प्रदेश *प्रोफेसर डॉ अरविन्द वर्मा सर* के आदेश के अनुपालन में व *प्राचार्य प्रो. डॉ. हेमलता* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सफलतापूर्वक आठ वर्ष पूरे होने पर जिला पंचायत कार्यालय प्रयागराज में सेवा, सुरक्षा और सुशासन तीन दिवसीय आयुष मेले में राजकीय लाल बहादुर शास्त्री  होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रयागराज प्रतिभाग किया जा रहा है मेले में प्राचार्य  प्रोफेसर डॉ हेमलता के नेतृत्व में डॉ. मेराज अहमद अंसारी प्रवक्ता , डॉ सोनी गुप्ता प्रवक्ता , डा प्रतिभा सिंह प्रवक्ता डा. विनय सिंह प्रवक्ता , डा पीयूष गुप्ता और रवि शंकर शर्मा ,  संदीप त्रिपाठी  , अनिल यादव , दिलीप आदि उपस्थित थे

25-Mar-2025
45- NEWS Fresher Party 2024

Fresher party 22 0ct 2024

22-Oct-2024
46- NEWS Free medical camp

आज दिनांक 24.12.2024 को प्रयागराज जनपद मोरहूं, फाफामऊ में एक निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें  डा पी के शुक्ला, डा  सुभाष चन्द्र, डा शिखा गोपाल एवं चतुर्थ वर्ष इंटर्न  एवं परास्नातक के छात्र/छात्रा डा  मोहित राठौर, डा रजनी कांत डा अभिषेक रंजन अवधेश शर्मा, इरम खान, शिवांगी, पुष्प लता त्रिपाठी, रोशनी गर्ब्याल, निशा द्विवेदी आदि छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया l कैंप में  160 मरीजों (91पुरुष, 69महिला) का उपचार किया गया । कैंप में  आए समस्त लोगों को चिकित्सकीय सलाह एवं सभी आवश्यक औषधियां वितरित की गईं l

24-Dec-2024
47- NEWS Sports Meet 2024

Sports Meet 2024

18-Dec-2024
48- NEWS Sports Meet 2024

Sports Meet 2024

18-Dec-2024
49- NEWS Sports Meet 2024

Sports Meet 2024

18-Dec-2024
50- NEWS SPORTS MEET 2024

Sports Meet 2024

18-Dec-2024
51- NEWS SPORTS MEET 2024

राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथीक मेडिकल कॉलेज एवम हॉस्पिटल में क्रीड़ा सप्ताह का उद्धघाटन माननीय प्रिंसिपल प्रोफ़े. डॉ हेमलता के द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ हुआ
इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्रोफेसर, रीडर एवम प्रवक्क्ता मौजूद रहे 

16-Dec-2024
52- NEWS SPORTS MEET 2024

राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथीक मेडिकल कॉलेज एवम हॉस्पिटल में क्रीड़ा सप्ताह का उद्धघाटन माननीय प्रिंसिपल प्रोफ़े. डॉ हेमलता के द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ हुआ
इस अवसर पर कॉलेज के सभी प्रोफेसर, रीडर एवम प्रवक्क्ता मौजूद रहे 

16-Dec-2024
53- NEWS स्पोर्ट्स मीट 2024

स्पोर्ट्स मीट 2024 का आयोजन 16 दिसम्बर 2024 को किया गया । खेलकूद सप्ताह 2024 का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर डॉ हेमलता ने किया 

16-Dec-2024
54- NEWS पूरा छात्र सम्मेलन 2024

पूरा छात्र सम्मेलन 2024 का आयोजन कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया जिसमें देशभर से इस कॉलेज के पुरातन छात्रों ने हिस्सा लिया । 

15-Dec-2024
55- NEWS Medical camp

आज दिनांक 07.12.2024 को प्रयागराज जनपद के नया पुरवा कमला नगर में एक निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें  डा अजात शत्रु, डा शिखा गोपाल एवं तृतीय वर्ष के छात्र/छात्रा संजय कुमार जायसवाल, नीरज यादव, विंध्यवासिनी वर्मा, सना नाज, पूजा कन्नौजिया तथा श्रेया तिवारी ने प्रतिभाग किया l कैंप में  168 मरीजों (74पुरुष, 94महिला) का उपचार किया गया । कैंप में  आए समस्त लोगों को चिकित्सकीय सलाह एवं सभी आवश्यक औषधियां वितरित की गईं l

07-Dec-2024
56- NEWS White Coat Ceremony

वाइट कोट सेरेमनी बीएचएमएस बैच 2024 का आयोजन राजकीय लाल बहादूर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज फाफामऊ में किया गया

21-Nov-2024
57- NEWS R.A.F CAMP TEAM 2023

रैपिड एक्शन फ़ोर्स में लगे कैम्प में प्रोफेसर डॉ सुभाष चन्द्र, डॉ मेराज अहमद अंसारी (असिस्टेंट प्रोफेसर) , डॉ आनंद प्रताप सिंह ( असिस्टेंट प्रोफेसर ) और पीजीटी डॉ अंजली ,डॉ सबा ,डॉ नवीन , डॉ राहुल मौर्य की टीम ने सौकड़ों रोगियों का स्वास्थ्य परिक्षण कर निशुल्क होम्योपैथिक दवा दिया

05-Mar-2023
58- NEWS महामना डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस

महामना डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस 

06-Dec-2024
59- NEWS महामना डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस

आज दिनांक  06.12.2024 को महामना डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शांतिपुरम फाफामऊ प्रयागराज में प्रो डा हेमलता जी के मार्गदर्शन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका संचालन डा एस पी रवि जी द्वारा किया गया l कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक कर्मचारी  तथा छात्र/छात्रा उपस्थित रहे l कार्यक्रम में डा भीम राव अंबेडकर जी के जीवन वृतांत पर वृहद रूप से प्रकाश डाला गया उनके द्वारा दलितों एवं पिछड़ों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए किए गए उत्तम कार्यों से छात्र/छात्राओं एवं सभी सम्मानित जनों को अवगत कराया गया l इस अवसर पर छात्र/छात्राओं ने भी गीतों और भाषण के द्वारा उनके जीवन पर व्याख्यान दिया l

06-Dec-2024
60- NEWS RAF CAMP FREE HOMEOPATHIC CAMP

होम्योपैथी कैम्प 

26-Nov-2024
61- NEWS Seminar on "Jal hai to kal hai"

Seminar on "Jal hai to kal hai" by Dainik Jagran

24-Mar-2023
62- NEWS Camps in Prayagraj

माननीय राज्य मन्त्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष विभाग उ0प्र0 सरकार श्री दयाशंकर मिश्रा "दयालू " जी एवम निदेशक होम्योपैथी उ0प्र0 की आज्ञा के अनुपालन मे राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होमियोपैथिक मेडिकल कालेज एवम अस्पताल फाफामऊ प्रयागराज मे आज प्राचार्य प्रो0डा0 हेमलता जी के मर्गदर्शन प्रत्येक मंगलवार को लगाये जाने वाले चिकित्सा कैम्प मे आज दिनांकः 29-11-2022 को  डा0 सुभास चंद्र   एवम् डा0 अजातशत्रु    द्वारा  जनपद प्रयागराज जनपद की  निर्धन बस्ती हसनपुर कोराई, फाफामऊ   मे चिकित्सा कैम्प लगाया गया, जिसमे लगभग 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें औषधिया उपलब्ध करायी गयी तथा हर घर आयुर्वेद कार्यक्रम के अन्तर्गत लोगों को आयुर्वेद के  बारे मे बताया गया और इसकी उपयोगिता एवम दैनिक जीवन में इसे अपनाने की सलाह दी गई साथ ही आम जनमानस को स्वस्थ जीवन हेतु स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी गई ।

29-Nov-2022
63- NEWS State LBSHMC visit

माननीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ”दयालु” जी द्धारा राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होमियोपैथिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल शान्तीपुरम, फाफामऊ, प्रयागराज का निरीक्षण किया गया।  इस चिकित्सा महाविद्यालय की शिक्षण एवं चिकित्सीय व्यवस्था को देख कर प्राचार्य महोदया को सराहते  हुये इसी प्रकार जनमानस को उत्कृष्ट ढंग से सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित किया

16-Sep-2022
64- NEWS State LBSHMC Visit

65- NEWS State LBSHMC Visits

66- NEWS State LBSHMC Visits